{"_id":"5b75c0d142c79276d24f5e4a","slug":"91534443729-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समथरहवा में पुलिया टूटी, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समथरहवा में पुलिया टूटी, आवागमन बाधित
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर । म्योरपुर ग्राम पंचायत के नेमना गांव के भंटा बारी व समथरहवा के बीच नाले में उफान के कारण आवागमन के लिए बनाई गई पुलिया बुधवार की देर शाम टूट गई। इस पुलिया के टूटने से भंटा बारी व समथरहवा के टोलों के बीच आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग की है।
प्रधान सीताराम ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार हो रही कभी तेज तो कभी धीमी बरसात के कारण पुलिया का एक हिस्सा टूट गया। जिससे भंटा बारी व समथरहवा के बीत आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है। इन दो टोलों के लोगों को एक दूसरे से संपर्क करने के लिए नवाटोला व चेतवा के रास्ते 20 किलोमीटर दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। कुछ लोगों को जान जोखिम में डालकर नाले के तेज धार को पार करना पड़ता है।