{"_id":"5b5f559c4f1c1b52748b7c2f","slug":"91532974492-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे भवन में चल रहे तीन विद्यालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे भवन में चल रहे तीन विद्यालय बंद
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के कोन और मझिगावां गांव में कच्चे भवन में चल रही तीन विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने सोमवार को बंद करा दिया। रूक-रूक कर हो रही बारिश से इन विद्यालयों के दीवारों के ढहने की आशंका को देखते हुए उन्हें बंद कराया गया। इसमें महज एक विद्यालय मान्यता प्राप्त है, जिसे पक्के भवन में हस्तांतरित किया गया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही है। इससे कच्चे भवनों के ढहने की आंशका बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी चोपन मुकेश कुमार ने कोन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एबीआरसी श्रवण कुमार के साथ जाकर कोन क्षेत्र में कच्चे जर्जर भवन में चल रहे मान्यता प्राप्त विशाल मेमोरियल स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार जायसवाल ने उन्हें जानकारी दिया कि विद्यालय मान्यता प्राप्त है, जिसे दूसरे पक्के भवन में शिफ्ट करा दिया गया है। इसके बाद बीईओ ने मझिगवां में कच्चे भवन में संचालित मान्यता विहीन आदिवासी विद्यालय व आईए इंटर कालेज को भी बंद करा दिया। साथ ही प्रबंधक को बगैर मान्यता विद्यालय संचालन पर फटकार लगाया। चेताया कि यदि बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
केकराही संवाददाता के अनुसार घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत के बहेरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन की दीवारें जर्जर हो गई हैं। इसमें 40 बच्चों का दाखिला है। बारिश में यहां की छत टपकने लगती है, जिससे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रधानाध्यापक रविभूषण ने बताया कि विद्यालय का भवन जर्जर होने की सूचना बीएसए को दी जा चुकी है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय भवन की दीवारें, छत भी जर्जर हैं। क्षेत्र के रामदेव यादव, महेंद्र, रामचंद्र, रामचेला, बेचन राम, आशीष, मुबारक, सलीम ने भवन के मरम्मत की मांग की है।