{"_id":"5a8da3544f1c1b28428b68f9","slug":"91519231828-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विदयुत का व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विदयुत का व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली विद्युत गृह में समूह महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने बुधवार को बताया कि 85.42 प्रतिशत पीएलएफ पर 13366.42 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। इस दौरान लोडिग फैक्टर 90.68 प्रतिशत तथा उपलब्धता 94.20 प्रतिशत रही । 94.20 प्रतिशत वार्षिक उपल ब्धता के आधार पर एनटीपीसी के सभी स्टेशनों में सिंगरौली सर्वोच्च स्थान पर है। थर्मल के अलावा सोलर से विद्युत का उत्पादन किया जा रहा है और जल विद्युत का व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा है। समूह महाप्रबंधक बुधवार को एनटीपीसी के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सोलर स्टेशन द्वारा गत वर्ष की तुलना में 16.37 प्रतिशत सीयुएफ पर 19.22 मिलियन यूनिट का उत्पादन हुआ है। सोलर प्लांट ने 15 फरवरी को 0.091 मिलियन यूनिट का सर्वोच्च विद्युत उत्पादन किया और 19 सितंबर को 14.906 एमडब्लूपी का हाईयेस्ट पीक लोड दर्ज किया । सिंगरौली स्माल हाईड्रो का ट्रायल आपरेशन 12 फरवरी को सफलता पूर्वक पूरा किया गया है। वर्तमान वर्ष में अधिकतम कोयले की पूर्ति जयंत खदान से होने के कारण विद्युत उत्पादन की लागत कम करने में भी सफलता मिली है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ईएसपी आरएंडएम का कार्य प्रगति पर है। जिसे मार्च 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा । अब तक कुल 15 लाख पौधरोपण किया गया है । वर्तमान वर्ष में 40 हजार पौधरोपण किया गया है। आगे के लिए वन विभाग के साथ प्रति वर्ष 35 हजार की दर से 10 वर्ष के लिए पौधरोपण करने का एमओयु साईन हुआ है। वर्तमान वर्ष में कुल 13.58 लाख राख की ईट का निर्माण किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली, महाप्रबंधक आलोक गुप्ता, सुब्रतो मंडल, संजय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार जाडली, पंकज सक्सेना, एमसी माझी, आदेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे।