{"_id":"5a6f685a4f1c1b76268b6fd8","slug":"91517250650-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। तीनों तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे।
जनपद मेें छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा महकमा अलर्ट है। डीआईओएस ने संबंधित प्रधानाचार्यों को अविलंब 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र मेें कोई त्रुटि हो तो समय रहते हुए उसे दूर कराया सकेे। जिले में वर्ष 2018 में होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राबर्ट्सगंज तहसील में 28 परीक्षा केंद्र, दुद्धी में 17 और घोरावल तहसील क्षेत्र में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर कक्ष निरीक्षक तलाशी के बाद ही अंदर जाने देंगे। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने सदर तहसील के एसडीएम विशाल यादव, घोरावल एसडीएम शादाब असलम और दुद्धी के उपजिलाधिकारी अतुल वत्स को जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया है। जिलास्तरीय 20 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन मजिस्ट्रेटों की निगरानी में दोनों पालियों में परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।