फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कैंप लगाकर 105 मरीजो का किया उपचार

कैंप लगाकर 105 मरीजो का किया उपचार

Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
कैंप लगाकर 105 मरीजो का किया उपचार
सोनभद्र (बभनी)। ब्लॉक के डूमरहर गांव में करीब दर्जन भर बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। गुरुवार को विभाग की ओर से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यहां मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। कुल 105 मरीजों का उपचार किया गया जबकि गंभीर हालत में दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरूवार को स्वास्थ्य टीम ने डुमरहर ग्राम पंचायत पर कैंप लगाकार बीमार मरीजों का उपचार किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार व डॉ. केडी राम ने 105 मरीजों का उपचार किया और 30 मरीजों की स्लाइड बनाया। उपचार के दौरान दो गंभीर मरीज वृहस्पति (35) पत्नी मुनदेव व सोनी (2) पुत्री उदय चंद को बभनी अस्पताल मे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। गांव के जवाहर पांडेय ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि दो दिन पहले बनी स्लाइड की रिपोर्ट अब तक मरीजों को नही मिला है। गुरुवार को 30 और मरीजों की स्लाइड तैयार की गई। 12 बच्चों की मौत को लेकर ग्रामीण जवाहर पांडेय, ब्रह्मानंद, अशोक, इमरान, हकीम ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। बताया गया कि नेटिया टोला मे उदय चंद व हसनैन के दो बच्चो की मौत हो चुकी है। परिवार के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की आर्थिक मदद ने मिली तो पीड़ितों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed