फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाते ही खुश हो गए किसान

ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाते ही खुश हो गए किसान

Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाते ही खुश हो गए किसान
सोनभद्र। जिले की तीनों तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को 349 किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र का वितरित किया गया। कर्जमाफी का प्रमाण पत्र पाते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। जिन किसानों ने अधिकतम एक लाख रुपये तक का कर्ज मांफ हुआ।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने सामुहिक रूप से कहा कि मोदी और योगी सरकार सर्वसमाज के हित में कार्य कर रही है। भाजपा ने चुनावी वादों को पूरा करते हुए किसानों का कर्ज माफ करने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए ऋण मोचन समेत अन्य योजनाएं संचालित की है। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि शासन के मंशानुसार किसानों का कर्जमाफी के लिए चयन कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने कहा कि डेढ़ सौ किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया है। किन्ही कारणवश सौ किसान नहीं आ सकें। उन लोगों के घर लेखपाल जाकर प्रमाण पत्र पहुंचाएंगे। नायब तहसीलदार पवन सिंह, अभिषेक सिंह, भाजपा नेता अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, लेखपाल अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे। दुद्धी: तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह एवं भाजपा के पूर्वग् जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरी ने संयुक्त रूप से लगभग 100 लोगो को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया। नायब तहसीलदार कैलाश यादव आदि मौजूद रहे। घोरावल: तहसील परिसर में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि रामनवल मौर्य और एसडीएम सादाब असलम 147 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटा। तहसीलदार केडी शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल वर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री अमरनाथ चौधरी, लालजी तिवारी, केपी मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed