फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला, की नारेबाजी

ग्रामीणों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला, की नारेबाजी

Mon, 23 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला, की नारेबाजी
सोनभद्र (ओबरा)। खैरटिया के श्रीराम तिराहे पर सोमवार को विद्युत व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने पीसीएल विभाग के एसडीओ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विद्युतीकरण कराने और कनेक्शन देने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति न शुरू न किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही खैरटिया के गोड़ व अगरिया बस्ती में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया। तमाम लोगों को कनेक्शन भी दिया गया। साथ ही ट्रांसफार्मर भी लगा लेकिन अब तक विद्युत सप्लाई नहीं दी गई। जवाहिर गौड़ और राहुल जायसवाल ने आरोप लगाया कि गोड़ बस्ती में कुछ पोल लगे थे। जगह बदलने में दो खंभे तोड़ दिए गए और कनेक्शन धारियों के घरों तक पोल भी नहीं पहुंच पाया। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। उनका कहना था कि दिवाली पार उनके घरों में विद्युत आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन निराशा मिली। बताया कि करीब एक महीने पहले ओबरा विधायक के आवास पर पीसीएल के एसडीओ ने विद्युत सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद सप्लाई नहीं दी गई। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि 10 दिन के अंदर विद्युतीकरण का कार्य कर विद्युत सप्लाई नहीं दी गई तो ग्रामीण एकजुट होकर तीन नवंबर को पीसीएल कार्यालय ओबरा का घेराव कर के तालाबंदी करेंगे। पुतला फूंकने वालों में नागेंद्र, दूधनाथ, संतोष, मंगरू, अरुण, मनोज, कन्हैया, गणेश, पतिराज गुप्ता, राजेंद्र, शीतला, भगवान, गोपाल, गुड्डू, अनिल, जगदीश, महेंद्र, सुनील गुप्ता, कुलदीप, शिवपूजन, समर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed