फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धूमधाम से विसर्जित हुए मां दुर्गा की प्रतिमाएं

धूमधाम से विसर्जित हुए मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Sun, 01 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से विसर्जित हुए मां दुर्गा की प्रतिमाएं
सोनभद्र। जिले भर में रविवार को धूमधाम और गांजे-बाजे के साथ मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विर्सजित हुई। राबटर्सगंज में जगह-जगह से प्रतिमाएं निकली। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया। प्रतिमा विर्सजन के दौरान गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल देखने को मिली। यहां हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक साथ मिलकर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाला। मकानों के छतों से श्रद्धालु पुष्पों की वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर एवं आसपास के इलाकों में 40 मा दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। दोपहर बाद से राबट्र्सगंज नगर में आदि शक्ति महोत्सव, नव दुर्गा पूजा समिति, कालरात्रि महोत्सव, कैमूर महोत्सव, शक्ति महोत्सव, मां कालरात्रि बाल कमेटी, जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर, नवदुर्गा पूजा समिति, आटो मोबाइल संघ समेत अन्य पूजा समिति के सदस्य प्रतिमाओं को वाहनों पर लादना शुरू किया। शाम को धूमधाम के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली। मेन चौक, धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट समेत अन्य मार्गों से होते हुए प्रतिमाएं धंधरौल बांध पहुंची। यहां मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। उधर सांई मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विजय जैन, धर्मवीर तिवारी, विकास मित्तल, अजीत रावत, कमलेश चौबे, टीटू मेहता, संदीप सिंह चंदेल, विष्णुकांत दूबे समेत भारी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाने की फोर्स के अलावा पीएसी चल रही थी। धंधरौल बांध में प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। यहां एसडीएम सदर विशाल यादव के अगुवाई में पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया की पुलिस सुरक्षा में लगी थी। मौके पर लाइट, टेंट के इंतजाम थे लेकिन बांध से काफी दूर इंतजाम होने के नाते श्रद्घालु परेशान रहे। वैनी: वैनी बाजार, तेलाड़ी, खलियारी बाजार, दूबेपुर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। दुबेपुर और वैनी की प्रतिमाएं देवरी बंधी, तेलाड़ी की कर्मनाशा और खलियारी की करही बंधी में विर्सजित की गई। केकराही: कठपुरवा, करकी माइनर, केकराही की दुर्गा प्रतिमा घाघर मुख्य नहर और खैराही की डोगिया जलाशय में हुई। दुद्धी: शारदीय नवरात्र में कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी, देवताओं की प्रतिमाएं विर्सजित की गई। गांजे बाजे एंव धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकली। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के पश्चात प्राचीन शिवाजी तालाब में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में एसडीएम उपजिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, सीओ रामलाल, प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव मय फोर्स डटी रही। बभनी: आसनडीह क्षेत्र में नौ दिन मां दुर्गा की मूर्ति रखकर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। क्षेत्र के जलाशयों में प्रतिमाओं को विर्सजित किया गया। घोरावल: नगर में स्थापित जगत जननी माता दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का रविवार को धूम धाम के साथ विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेन तिराहा, शिवद्वार मार्ग, दुर्गा मंदिर तिराहा, पुरानी बाजार, मुक्खा मोड़ होते हुए शोभायात्रा हरिहवा तालाब पर पहुंची। जय माता दी, जय माँ दुर्गा, हर-हर महादेव के उद्घोष से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया था। रमेश पांडेय, नन्दलाल अग्रहरि, सन्तोष ऊमर, अशोक अग्रहरि, विपिन बिहारी, राजेश अग्रहरि श्रीप्रकाश हलवाई, सूरज श्रीवास्तव, संजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट सैकड़ों प्रतिमाएं हुईं विसर्जित
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की 40 प्रतिमाएं धंधरौल बांध, करमा की दस डोगिया जलाशय, घोरावल की 21 कडिय़ा तालाब, शाहगंज की 14 गांव के आसपास जलाशय, पन्नूगंज की 29 धं धरौल बांध, रायपुर की 6 बिजरा नाला, मांची की 9 चेकडैम, रामपुर बरकोनिया की 11 धंधरौल बांध, ओबरा की 9 ओबरा डैम व आसपास जलाशय, चोपन की 9 बुलई बंधी, कोन की 21 पंडवा नाला, हाथीनाला की 2 फारेस्ट गेस्ट हाउस नाला, जुगैल की 11 चेकडैम, दुद्धी की पांच लौवा नाला व आसपास जलाशय, विण्ढमगंज की 9 कुकुडूबा नाला, बभनी की 12 बंधी, म्योरपुर की चार बंधी, बीजपुर की 20 कोहरवल डैम, पिपरीत्र् की नौ रिहंद डैम, अनपरा की 12 कोहरवल डैम, शक्तिनगर की नौ रिहंद डैम में विर्सजित हुई। यहां प्रशासन की ओर से रोशनी, गोताखोर रस्से आदि की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed