फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कनहर के 144 विस्थापितों को बटे पुनर्वास पैकेज

कनहर के 144 विस्थापितों को बटे पुनर्वास पैकेज

Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कनहर के 144 विस्थापितों को बटे पुनर्वास पैकेज
सोनभद्र (दुद्धी)। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के 144 विस्थापितों को रविवर को तहसील परिसर में पुनर्वास पैकेज का वितरण किया गया। एसडीएम भानु प्रताप सिंह और कनहर सिंचाई परियोजना के एक्सईएन हेमंत वर्मा ने संयुक्त रूप से 144 विस्थापिकों को आठ करोड़, 97 लाख 24 हजार रुपये का चेक बाटा। चेक पाकर विस्थापितों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 60 लोगो को पांच-पांच लाख रुपये तथा 84 लोगों को सात लाख 11 हजार रुपये का चेक दिया गया। डूब क्षेत्र सुंदरी गांव के 46 विस्थापितों को सात लाख 11 हजार व 11 लोगों को 5 लाख, भिसुर गांव के 13 लोगों को सात लाख 11 हजार व 10 को पांच लाख, गोहड़ा पांच लोगों को पांच लाख, लाम्बी के पांच लोगों को पांच लाख, अमवार चार लोगों को पांच-पांच लाख, सुगवामन 10 को सात लाख 11 हजार और एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह बरखोरहा के दो विस्थापितों को सात लाख 11 हजार, कुदरी के दो लोगों को सात लाख 11हजार, दो लोगों को पांच-पांच लाख, कोरची के 11 लोगों को सात लाख 11 हजार व 19 को पांच लाख, बघाड़ू के तीन लोगों को पांच लाख दिया गया। इस तरह से 144 विस्थापितों को कुल आठ करोड़ 97 लाख 24 हजार रुपये बाटा गया। इसमें 84 विस्थापितों को सात लाख 11 हजार व 60 विस्थापितों को पांच लाख दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इसके पूर्व 27 मई को कनहर विस्थापन पैकेज का वितरण किया गया था। अब तक कनहर विस्थापितों में 1370 लोगों को पूर्ण विस्थापन पैकेज दिया जा चुका है, जबकि 690 विस्थापितों को दो लाख 11 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाश यादव, राजेश कुमार, डीके कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed