फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से नहीं हुई रजिस्ट्री

अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से नहीं हुई रजिस्ट्री

Thu, 10 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से नहीं हुई रजिस्ट्री
घोरावल। तहसील परिसर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने दिन में धरना प्रदर्शन भी किया। वे न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारी और तहसील में आवश्यक कार्य से आने वाले लोग परेशान रहे। इस दौरान उप निबंधक कार्यालय से एक भी रसीद नही कटी और कोई रजिस्ट्री बैनामा नही हुआ।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल शुक्ला और दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रयागदास के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन किया। यह अनिश्चित काल तक चलेगा। प्रफुल्ल शुक्ला व प्रयाग दास ने बताया कि वर्ष 2017-18 में जारी बैनामा की रेट सूची में तमाम विसंगतियां और अन्यायपूर्ण प्रावधान हैं, जिसका अधिवक्ताओं में व्यापक विरोध है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस रेट सूची के संबंध में उनकी मांगे पूर्ण होने तक उप निबंधक कार्यालय का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जायेगा। रामनुजधर द्विवेदी, अरुण तिवारी, महेश यादव, मदन गोपाल सिंह, रोशन अली, संतोष पाठक, सुशील शुक्ला, अफजाल अहमद, अरविंद सिंह, गोपाल सिंह मौजूद रहे। प्रभारी उपनिबंधक चंद्रमणि यादव ने बताया कि बहिष्कार और धरना प्रदर्शन के कारण कार्य प्रभावित है। दूसरे दिन भी न ही कोई रसीद कटी और न ही कोई रजिस्ट्री बैनामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed