{"_id":"597a24ac4f1c1b96628b46f9","slug":"91501177004-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर बीएसएनएल आफिस राबर्ट्सगंज में गुरुवार को बीएसएनएल इंप्लाइल यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2017 वेतन पुनरीक्षण को शीघ्र लागू किया जाए। बीएसएनएल मेें ट्रेड यूनियन गतिविधि करने पर लगाए गए प्रतिबंध तत्काल वापस हो। कहा कि बीएसएनल द्वारा सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों को रिटायरमेंट का लाभ मिले। इसके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मांगपत्र महाप्रबंधक मिर्जापुर को भेजा। लालता प्रसाद, गुलाम रसूल, बंशी पाल, महेंद्र नाथ शर्मा, दीनानाथ केके सिंह, राधेश्याम, सूरजभान आदि मौजूद रहे।
ओबरा संवाददाता के अनुसार विद्युत पेंशनर्स परिषद ने तमाम मांगो को लेकर गुरुवार को स्थानीय हाईडिल आफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। परिषद के अध्यक्ष केएन राय ने पेंशनरों की समस्याओं के तत्काल निपटारे की मांग करते हुए कहा कि लगभग 80 हजार पेंशनर्स को पेंशन एवं अन्य लाभों का भुगतान राजकीय कोषागार से कराया जा रहा है, जिसका वित्तीय भार शासन की ओर से वहन किया जा रहा है। कहा कि ऊर्जा निगमों के पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है, जिसके कारण पेंशनर्स में असंतोष है। मांग की कि ऊर्जा निगमों के समस्त पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ तत्काल स्वीकृत किया जाए। शासन की ओर से पेंशनर के संबंध में निर्गत आदेश ऊर्जा निगमों के पेंशनर पर भी लागू किया जाए। मंहगी प्रसाद, अब्दुल मन्नान खान, डीसी सिंह, विजेंद्रलाल, जनार्दन लाल, दामोदर सिंह, जीपी ठाकुर, भीम राय, राधेश्याम सिंह, रामगहन सिंह, बलराम यादव, शमशेर अली, राम बालक सिंह, दशरथ, सीताराम अग्रहरि आदि शामिल रहे।