{"_id":"594d48754f1c1b82488b45ce","slug":"91498237045-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की नर्संरी डालने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की नर्संरी डालने में जुटे किसान
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। अचानक शुक्रवार को मौसम में आए परिवर्तन के बाद किसान खरीफ की खेती की तैयारियों में जुट गए। धान की नर्सरी डालने के लिए किसान खेतों में दिखाई देने लगे है, ताकि समय से नर्सरी डाली जा सकें और धान की रोपाई हो सकें। वहीं कृषि विभाग भी खरीफ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर चुका है। ब्लॉक स्तर पर स्थित बीज भंडार पर धान के बीज, कीटनाशक दवाएं पहुंच गई है।
जिले में रुक-रुक कर मौसम में हो रहे परिवर्तन से किसानों ने धान की नर्सरी डालने के लिए खेतों की जुताई करना शुरू कर दिया है। वहीं बड़े काश्तकार सबमर्सिबल से खेतों को पाटकर धान की नर्सरी डालने लगे है। कुछ वर्षा के इंतजार में हैं । राबर्ट्र्सगंज समेत अन्य शहरों एवं ग्रामीण इलाकों के बीज की दूकानों पर किसानों की बीज, कीटनाशक दवा क्रय करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं कृषि विभाग भी बीज भंडार पर धान के विभिन्न प्रकार के प्रजातियों का बीज, कीटनाशक दवा, उर्वरक उपलब्ध करा दिया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने कहा कि किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारियां शुरू कर दी है। ब्लाक स्तर पर स्थित बीज भंडार से किसानों को सब्सिडी पर धान का बीज, खाद आदि मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन