आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जिले में जोरों पर है। जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लाक और तहसील स्तर पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप में 9125 लोगों ने योगाभ्यास किया।
50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोढ़ी में आयोजित योग शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक सुप्रिया शुक्ला ने 425 लोगों को योगाभ्यास कराया। कटिचक्रासन, अनुलोम-विलोम, भद्रासन, भ्रामरी, त्रिकोणासन, सूक्ष्म प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. ऋषिराज अवस्थी, डॉ. जेपी तिवारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. सना परवीन आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाईन चुर्क में 278, तहसील सदर में 460, ब्लाक चतरा में 310, ब्लाक नगवां में 1075, ब्लाक घोरावल में 550, ब्लाक चोपन में 450, ब्लाक म्योरपुर में 760, ब्लाक बभनी में 275, तहसील दुद्धी में 335, 50 शैय्या आयुष चिकित्सालय लोढ़ी में 518, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय/आयुष योग वेलनेस सेन्टर में 906, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में 314, सीएचसी-पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर में 1653, महिला पतंजलि योग समिति में 573, रेडक्रॉस सोसाइटी में 95, योग खेल संस्थान कार्यालय में 573 लोगों ने योगाभ्यास किया।---