फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   84 centers set up for UP board exam

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए 84 केंद्र

Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
84 centers set up for UP board exam
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी जोरों पर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब तक परीक्षा के लिए 84 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। हालांकि जिन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है उसे लेकर कोई समस्या है तो 30 जनवरी तक आपत्ति की जा सकती है। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर निस्तारण किया जाएगा। फिलहाल परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों का केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी परीक्षा की तिथि मुकर्रर नहीं की गई है। लेकिन परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में पिछली बार की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या कम रहेगी। वर्ष 2021 में होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 26,705 और इंटर में 18,062 परीक्षार्थी नामांकित किए गए हैं। जबकि पिछली बार यह संख्या अधिक थी। इस बार की परीक्षा परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 26,705 परीक्षार्थी नामांकित किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 28,318 थी। इसी तरह इस वर्ष इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या 18,062 है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 17,696 थी। पिछले वर्ष 71 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। जबकि इस बार कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस द्विवेदी बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद को 196 स्कूलों की सूची भेजी गई थी। वहां से भेजे गए विद्यालयों में से 84 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। कहा कि केंद्रों के संबंध में 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। अगर आपत्ति प्राप्त होगी तो जांच कर निस्तारण किया जाएगा। नकलविहिन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed