फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   क्षेत्रीय मुद्दों के गायब होने से हताश व निराश नजर आ रहे मतदाता

क्षेत्रीय मुद्दों के गायब होने से हताश व निराश नजर आ रहे मतदाता

Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय मुद्दों के गायब होने से हताश व निराश नजर आ रहे मतदाता

विज्ञापन
अनपरा। रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के मतदान को लेकर उत्साहित मतदाता ऊर्जांचल में व्याप्त क्षेत्रीय मुद्दों के गायब होने से हताश व निराश नजर आए।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान को लेकर मतदाता भले की उत्साहित हो लेकिन चुनाव से क्षेत्रीय मुद्दे गायब होने से रहवासी निराश हैं। मतदाता बताते हैं कि ऊर्जांचल के स्थापित दर्जनों औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत हजारों मजूदरों को मिलने वाली मजदूरी व क्षेत्र में व्याप्त प्रदूषण, शुद्ध पेयजल की समस्या, समुचित इलाज का अभाव व विस्थापन जैसे कई समस्याओं को किसी भी पार्टी के द्वारा नहीं उठाया गया। जबकि चुनाव में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर राजनीतिक दल अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाडने मे लगे है। मतदाताओं ने बताया कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत मजदूर देश को विकास की नई दिशा देने में दिन रात एक किये हुए हैं जबकि इन मजदूरों के हितों का ख्याल न तो औद्योगिक संस्थान रख रहे न ही कोई राजनीतिक पार्टी। वहीं प्रदूषण के क्षेत्र में लगातार नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे ऊर्जांचल के औद्योगिक संस्थान द्वारा फैल रहे प्रदूषण भी क्षेत्रीय मुद्दों से गायब है। गर्मी के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न हो रही शुद्ध पेयजल समस्या पर राजनीतिक दल द्वारा कोई रूचि नहीं ली गई। क्षेत्रीय मुद्दों में सुमार विस्थापन भी पार्टियों के एजेंडे से बाहर ही दिख रही है। ऊर्जांचल में इलाज के लिए समुचित अस्पताल के अभाव में लोगों को 200 किमी की यात्रा कर वाराणसी जाना पड़ता है। जिससे लोक सभा चुनाव में मतदान करने वाले मतदाता निराश है वहीं पार्टियों की बेरूखी से लोग हताश नजर आ रहे हैं। बुद्धिजीवियों का कहना है कि बदलते दौर के साथ लोकसभा चुनाव विकास की जगह धर्म जाति के आधार पर लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed