{"_id":"5c703e80bdec2205dc402bb0","slug":"81550859904-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कर्मचारियों को सेवा समाप्ति की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कर्मचारियों को सेवा समाप्ति की नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यरत पांच आंगनबाड़ी सहायिकाओं और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति की नोटिस जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने जारी किया है। इन कर्मचारियों पर केंद्रों पर लंबे समय से न जाने का आरोप है। डीपीओ ने चेताया है कि यदि तीन दिन में संबंधितों ने जवाब नहीं दिया तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चोपन ब्लॉक के खरहरा केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी सहायिका संगीता देवी जून 2016 से केंद्र पर नहीं जा रहीं। डाला पश्चिम में तैनात सहायिका गीता देवी नवंबर 2015 से, सेमिया द्वितीय पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति देवी 27 सितंबर 2017 को अनुपस्थित थीं और उसके पहले एक माह से वह केंद्र पर नहीं जा रही है। राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड 23 में तैनात आंगनबाड़ी सहायिका कृष्णलता साहू अगस्त 2013, वार्ड 22 में तैनात सफीना परवीन जून 2015 और वार्ड आठ में तैनात गायत्री श्रीवास्तव जनवरी 2013 से अनुपस्थित चल रही है। कई बार जांच कराई गई तो पता चला कि वे लगातार अनुपस्थित हैं, जिससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। बताया कि इन सभी कर्मचारियों को रजिस्टर्ड डाक से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। डीपीओ ने कहा कि इन सभी कर्मियों को सुनवाई का एक अंतिम मौका दिया गया है। यदि पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपना पक्ष नहीं रखा तो उनकी मानदेय सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि सरकार की संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति जो भी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।