{"_id":"5c6af961bdec2208d27b1f43","slug":"81550514529-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड में सिंगरौली को मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड में सिंगरौली को मिला गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली को एक और उपलब्धि हासिल हुई। शनिवार को जयपुर मनिपाल यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित 13वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कांनक्लेव में एनटीपीसी सिंगरौली को कारपोरेट कम्यूनिकेशन के लिए पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
पीआसीआई एक्सीलेंस अवार्ड को सिंगरौली परियोजना की ओर से कारपोरेट कम्यूनिकेशन अधिकारी आदेश कुमार पांडेय को जयपुर सांसद राम चरण बोहरा, पीआरसीआई पदाधिकारी एमबी जयराम, बीएन कुमार, ए नरेंद्र तथा गीता शंकर ने अवार्ड प्रदान किया। एनटीपीसी के कार्यकारी निदेश मानव संसाधन एएन वर्मा भी मौजूद थे। इस उपलब्धि के लिए मुख्य महाप्रबंधक देबाशीष सेन ने परियोजना के मानव संसाधन जनसंपर्क विभाग को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में नैगम संचार गतिविधियों की प्रमुख भूमिका होती है। अवार्ड मिलने से सिंगरौली टीम के नैगम संचार क्रियाकलापों को और अधिक बेहतर बनाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने इसका श्रेय स्थानीय मीडिया बंधुओं को दिया और कहा कि उनके साथ एवं सहयोग के कारण ही हम अपनी कंपनी की गतिविधिओं की जानकारी कर्मचारियों के अलावा व्यावसायिक सहयोगियों व समाज के अन्य वर्गों के बीच समुचित रूप से एवं सही समय पर कर पाए। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय मिश्रा, एस मैथ्यू के अलावा सभी विभागाध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपमहाप्रबंधक एमसी मांझी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।