{"_id":"5c3e1735bdec22735d3fa02c","slug":"81547573045-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम ने कहा है कि देश, प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है। दो दलों के गठबंधन से 45 दलों के गठबंधन वाले नेता घबरा गए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्र सरकार के सारे वादे झूठे निकले हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि पूरे देश में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। केंद्र सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने को कहा। पांच साल हो गए लेकिन अभी एक लाख लोगों को पूरे देश में रोजगार नहीं मिला। जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नये-नये वादे कर रही। भाजपा के सहयोगी दलों के मंत्री, विधायक तक कह रहे कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी बढ़ी है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विकास शाक्य, हिदायत उल्ला खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, रविंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।