फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीआरएम ने किया कंट्रोल आफिस का निरीक्षण

डीआरएम ने किया कंट्रोल आफिस का निरीक्षण

Fri, 11 Jan 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया कंट्रोल आफिस का निरीक्षण
चोपन। पूर्व मध्य रेलवे धनवाद मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा वृहस्पतिवार को अपने स्पेशल सैलून से सुबह 11 बजे चोपन स्टेशन पर पहुंचने के बाद सबसे पहले वह ओबरा निरीक्षण करने पहुंचे और फिर वहां से लौटकर चोपन रेलवे कंट्रोल ऑफिस का मुआयना किया। नए निर्माण कार्य भी देखा। इसके बाद उन्होंने रेलवे हॉस्पिटल रोड, लोको कालोनी, रेलवे के आवासों पीआरएस तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को देखा। कंट्रोल ऑफिस में ही नगर पंचायत के ईओ महेंद्र कुमार सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र केशरी ने डीआरएम को मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड पर शौचालय न होने की जानकारी दी। बताया कि पीडब्ल्यूडी के बाद रेलवे की जमीन होने की वजह से बस स्टैंड पर महिला एवं पुरुष शौचालय नहीं बन पा रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोगों ने डीआरएम से निजामुद्दीन एक्सप्रेस संचालित कराने की मांग की। इस दौरान बीके सिंह, अजित कुमार, गौरव कुमार, एमके सिन्हा, अतुल त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, जेएम मिश्रा, उमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed