फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग

जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Sat, 10 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग
ओबरा। नगर के वीआईपी रोड पर सब्जी की दुकानें लगने के कारण हो रही जाम की समस्या को लेकर शनिवार को दुकानदार थाना प्रभारी से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा। दुकानदारों जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि वीआईपी रोड पर प्रतिदिन शाम को लंबा जाम लगता है। जल्दबाजी में लोग पहले निकलने हेतु एक दूसरे से लड़ाई करने पर भी उतारू हो जाते हैं। सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी की दुकान लगने के कारण गाय, भैंस आदि जानवर भी सड़कों पर आ जाते हैं। जानवरों से टकरा कर लोग चोटिल हो जाते है। कई दुकानों पर शाम को लोग कार से भी आते थे जो कि अब पार्किंग की समस्या से नहीं आ पा रहे हैं जिससे दुकानों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। वीआईपी रोड पर शिशु शिक्षा निकेतन, मस्जिद, बैंक, शिक्षा निकेतन विद्यालय, राम मंदिर, हनुमान मंदिर, कान्वेंट स्कूल एवं कोचिंग सेेंटर्स हैं। यहां जाने वाले लोग एवं बच्चे सब्जी मार्केट लगने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि जाम लगने की स्थिति में कालोनियों में कहीं आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी निकलने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed