फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कराएं उपचार

कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कराएं उपचार

Tue, 31 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कराएं उपचार
सोनभद्र। राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अमित कुमार सिंह ने पोषण मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कराने और योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका उपचार कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पोषण मिशन के तहत ग्राम स्तर पर बैठकें की जाए। इसमें स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी लोगों को योजना के बारे में जानकारी दें। गर्भवती महिलाओं के लिए शासन से दी जा रही सुविधाओं का चार्ट बना लें। सुविधाओं का लाभ पात्रों को रोस्टर के हिसाब से दें, ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। मातृत्व वंदना योजना के तहत सुविधाएं देने व कुपोषण को समाप्त करने के लिए स्कूलों, गांवों में जन आंदोलन का रूप देकर कार्य किया जाय। पोषण के सतत विकास के लिए तकनीकी माध्यम से भी ट्रैक किया जाय, जिससे कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला शासन के मिल रहे लाभ से वंचित न रहे। डीएम ने पोषण मिशन के सभी पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन कराया जाए और उनका डाटाशीट भरा जाए। कम वजन वाले बच्चों को कुपोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाय। कार्यशाला में प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों की देख-भाल व गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों व उनके खान-पान व्यवस्था की जानकारी दी गयी। यहां सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीबीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डीएचओ, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, डीपीओ अजीत कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed