फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विभिन्न मांगों को लेकर अभियंताओं ने दिया धरना

विभिन्न मांगों को लेकर अभियंताओं ने दिया धरना

Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर अभियंताओं ने दिया धरना
सोनभद्र। डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन से जुड़े अभियंताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय यूनिसेफ प्रोजेक्ट परासी पर धरना-प्रदर्शन किया। वाराणसी में कार्यस्थल पर ड्यूटी के दौरान जेई सुशील गुप्ता की पिटाई से मौत पर नाराजगी जाहिर की और छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

यूनिसेफ प्रोजेक्ट कार्यालय पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष इं. ओपी सिंह के अगुवाई में अभियंताओं ने धरना दिया। अभियंताओं का कहना था कि जूनियर इंजीनियर पेयजल वाराणसी सुशील कुुुमार गुप्ता को कार्य स्थल पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह से मारा पीटा। इलाज के दौरान गुप्ता की मौत हो गई। अभियंताओं ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान करने की मांग की। अभियंताओं ने सुशील गुप्ता की पत्नी भारती गुप्ता को अनुकंपा नियुक्ति एवं उनके पिता मुरारी लाल गुप्ता के भरण पोषण के लिए उनके छोटे पुत्र को सरकारी नौकरी देने, उनकी पत्नी को असाधारण पेंशन देने और उनके तीन बच्चों की शिक्षा का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार से खर्च करने की भी मांग की। धरना में जितेंद्र तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, छब्बूलाल, दिनेश कुमार, अजय मौर्या, अनिल कुमार यादव, जनार्दन यादव, दीपचंद्र गुप्ता, मंगलराम, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सीताराम यादव, श्रीराम यादव, यूएन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed