{"_id":"5b1586224f1c1bf46e8b6163","slug":"81528137250-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले की दुकानों का करायें चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते गल्ले की दुकानों का करायें चयन
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी कार्यों को मूर्त देने के लिए ठोस कदम उठायें। विभागों के निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ हर हाल में पूरा करायें। शासन से निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारी पूरे संसाधन से लगकर अपने कार्यों को पूर्ण करने में लग जायें।
डीएम ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने जिले में रिक्त पड़ी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का चयन करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के फीडिंग के कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। कहा कि प्रदेश सरकार के सौभाग्य योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कनेक्शन दिया जाए। अभियान चलाकर जिले के ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त कराने के लिए कार्य में तेजी लायी जाय। डीएम ने मिशन सोन जलाग्रह को सफल बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बीएसए को निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति, यूनिफार्म वितरण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाय अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में सीडीओ सुनील वर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिशंकर गुप्ता, डीपीआरओ आरके भारती मौजूद रहे।