{"_id":"5ae0bdef4f1c1b350a8b6807","slug":"81524678127-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास का निकाल लिया धन, नहीं कराया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास का निकाल लिया धन, नहीं कराया निर्माण
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के ढोसरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास का धन निकाल लिया गया। अब तक निर्माण नहीं कराया। जांच में इसका खुलासा होने पर बीडीओ हरिशंकर देव पांडेय ने प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
बीडीओ नगवां ने डीडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि ढोसरा ग्राम पंचायत में वर्ष 2017-18 में 37 प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए आया था। जब यहां के आवासों के निर्माण की जांच की गई तो पता चला कि इसमें से तीन आवास ग्राम पंचायत सचिव कमल नाथ मौर्य और ग्राम प्रधान राम बली के मिलीभगत से प्रधान के भाई, पत्नी और पिता को दिया गया है। जबकि नियम है कि प्रधान के घर वालों को आवासों का आवंटन नहीं किया जा सकता है। तीनों आवास का मिलाकर कुल तीन लाख 60 हजार रुपये निकाल लिया गया। लेकिन उससे एक भी आवास का निर्माण नहीं कराया गया। बीडीओ ने पत्र में कहा है कि करीब तीन माह पूर्व उन्होंने जांच में यह गड़बड़ी पकड़ा था और आवास पूर्ण कराने की चेतावनी दी थी लेकिन अब भी स्थिति जस की तस है।