फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एलईडी वैन से सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी

एलईडी वैन से सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी

Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एलईडी वैन से सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों, कायक्रमों का प्रचार-प्रसार बड़ी एलईडी वैन के जरिए 30 अप्रैल तक जिले में कराया जा रहा है। गुरुवार को घोरावल ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन के मौके पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक व शाहगंज बाजार के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को चतरा ब्लाक स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन के मौके पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक व रामगढ़ बाजार के महत्वपूर्ण स्थानों पर एलईडी वैन से प्रचार प्रसार कराया जाएगा। नगवां ब्लाक में 21 अप्रैल को ब्लाक स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन व खलियारी-वैनी बाजार, 22 अप्रैल को राबर्ट्सगंज-बभनी मार्ग पर पडने वाले विभिन्न स्थानों जैसे सलखन बाजार, डाला बाजार, तेलगुड़वा मोड़, आश्रम मोड़, म्योरपुर बाजार, बभनी बाजार व बभनी ब्लाक परिसर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 23 अप्रैल को बभनी के ब्लाक स्तरीय लाभार्थी व बभनी-म्योरपुर मार्ग पर पडने वाले महत्वपूर्ण स्थानों 24 अप्रैल को म्योरपुर ब्लाक स्तरीय सम्मेलन व म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर, 25 अप्रैल को दुद्धी ब्लाक स्तरीय सम्मेलन व दुद्धी-चोपन मार्ग पर महत्वपूर्ण स्थानों, 26 अप्रैल को चोपन ब्लाक स्तरीय सम्मेलन व चोपन बाजारए 27 व 28 अप्रैल को चोपन-शक्तिनगर मार्ग पर पडने वाले महत्वपूर्ण स्थानों जैसे अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर बाजार, 29 अप्रैल को रेणुकूट-राबर्ट्सगंज मार्ग पर महत्वपूर्ण स्थानों व 30 अप्रैल को गुर्मा व चुर्क बाजार के अलावा राबर्ट्सगंज में प्रचार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed