फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिपं अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामाकंन आज

जिपं अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामाकंन आज

Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामाकंन आज
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। पांच प्रवेश द्वार पार कर उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। 19 मार्च को 33 जिला पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उसी दिन वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर अस्थायी रूप से लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी उम्मीदवारों के समर्थकों को रोक देंगे। यहां से सिर्फ प्रत्याशी अपने समर्थकों केे साथ वाहन से आगे जा सकेंगे जाएंगे। खनिज विभाग के पास उम्मीदवारों के वाहनों के लिए स्टैंड है। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार और डीएम कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है। डीएम के न्यायालय कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद उपाध्याय के समक्ष प्रत्याशी नामांकन करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार अमरेश पटेल ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया है। इनके अलावा विनोद मौर्य, अनिल यादव और सुभाष पाल ने भी दो-दो सेट में नामांकन पत्र लिया है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 मार्च की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पर्चा वापस लेने का समय निर्धारित है। नामांकन कक्ष में ही 19 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा और अपराह्न तीन बजे से वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर द्वय एएसपी, सीटी, सदर और ओबरा सीओ नामांकन स्थल पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed