फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   त्याग, बलिदान, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे नेता सुभाष

त्याग, बलिदान, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे नेता सुभाष

Tue, 23 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
त्याग, बलिदान, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे नेता सुभाष
सोनभद्र। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की जयंती मंगलवार को मनाई गई। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने अधिवक्ता भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेता सुभाषचंद्र बोस के पदचिह्नों के अनुसरण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को आयोजित पूर्वांचल जनसंवाद संसद की तैयारी पूरी कर ली गई है। संचालन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग दीपनारायण पटेल ने किया। ईश्वर जायसवाल, शिवप्रकाश चौबे, नवीन कुमार पांडेय, जेपी बौद्ध, जेपी भारती, अशोक कुमार कनौजिया, वीरेंद्र सिंह, शक्ति सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर नेता सुभाषचंद्र बोस को याद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष जदयू अतुल पटेल ने कहा कि नेताजी ने देश में ही नहीं विदेश में जाकर गोरी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका। इसलिए उनके कृतित्व सदैव प्रासंगिक और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जेपी भारती, श्यामाचरण गिरि, महेंद्र कुशवाहा, धीरेंद्र राय, अर्जुन चौहान, बैजनाथ, दीपनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनांचल नवनिर्माण समिति ने नेताजी के जीवन को राष्ट्रप्रेम की सीख देने वाला बताया। मिथिलेश द्विवेदी, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, राकेश शरण मिश्र ने नेता सुभाष के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभात सिंह चंदेल, प्रदीप धर, प्रमोद कुमार , इंद्रेश ओझा, हिमांशु मिश्रा, धीरज मिश्रा, विजय कुमार पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती को देशप्रेम दिवस के रूप में मनाया। एडवोकेट अशोक कुमार कन्नौजिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में खेत मजदूर यूनियन के लोगों ने भी भाग लिया। कहा कि आजाद हिंद फौज ने गोरी हुकूमत से सीधी टक्कर लेकर नेता सुभाष ने राष्ट्रप्रेम की जो अलख जगाई, वह अब भी बरकरार है।
डाला : डाला रामलीला मैदान के युवाओं ने नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। अगुवाई ओबरा डिग्री कॉलेज के छात्र संघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने की। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह ने नेताजी को राष्ट्रप्रेम और संघर्ष की प्रतिमूर्ति बताया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश जैन ने युवाओं को नेता सुभाष के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। संचालन भाजपा नेता महेश सोनी ने किया। इस मौके पर विपिन सिंह, सोनू तिवारी, गौतम भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर, अभिषेक, अरुण राज आदि मौजूद रहे।
रेणुकूट। नगर स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान एसकेआई कार्बन ब्लैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड यूनिट हाईटेक कार्बन के सीएसआर विभाग के सौजन्य से आदित्य बाल विद्या मंदिर कोडरी बेलहत्थी में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनका सम्मान किया गया और उनके द्वारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नाटक बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में बच्चों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। उधर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में अग्रवाल समाज के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में कोषाध्यक्ष विनोद मंगला की माताजी के निधन पर समस्त सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सचिव रामनिवास अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कृपाल चंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन कृष्णा अग्रवाल ने किया।-राजेश पाठक
सोनभद्र। जिले के विद्यालयों में मंगलवार को नेता सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने उनके जीवन की झलकियां दिखाईं। बच्चों को भी नेता सुभाष के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
युग शांति शिक्षा निकेतन राबर्ट्सगंज में प्रधानाचार्य सरिता श्रीवास्तव ने नेता सुभाष के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एकांकी, गीत, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभा का एहसास कराया। नन्हे-मुन्नों की थिरकन दिल को छूने वाली रही। प्रबंधक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में नेता सुभाष ने जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। संचालन शची अग्रहरि ने किया। वंदना, सोनाली, मुकेश, प्रिया आदि मौजूद रहे।
घोरावल। भारतीय इंटर कालेज घोरावल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह के साथ ही वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांसद वीरेंद्र ने कहा कि भारत के आजादी की लड़ाई की कोई भी चर्चा नेता सुभाष चंद्र बोस की चर्चा के बिना अधूरी है। जब भारतीय समाज दासता के बंधनों में जकड़ा हुआ था तब उन्हांनेे माता भारती को आजाद कराने के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह स्वर्णाक्षरों में अंकित है। नेताजी के प्रसिद्ध वक्तव्य तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. का जमकर घोष किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगासागर दूबे, विशिष्ट अतिथि खड्ग जंगबहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक तीरथराज, भाजपा जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बालेंदुमणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन उमेश शुक्ला और रामानंद पांडेय ने किया। प्रबंधक करुणाकर पाठक ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राकेश कुमार, सुनील सिंह, लालजी तिवारी, गणेश देव पांडेय, धनंजय पाठक, डा.लालजी सिंह, सफेदलाल बैसवार, सुनील चौबे, लक्ष्मी झा, रमेश दूबे, उमेश शुक्ला, अरूण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

बीना । स्थानीय बस स्टैंड के समीप मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति अध्यक्ष एवं सचिव ने भी नेती जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष रमेश पाठक व सचिव गुड्डू तिवारी ने संयुक्त रूप से गरीबों में अनाज का वितरण किया। इस मौके पर प्रभाशंकर मिश्रा, आकाश पांडेय, आनंद पांडेय, श्यामसुंदर पाठक, कृपाशंकर दूबे, दिनेश सिंह, कुंदन सिंह, मुश्तकिम, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed