फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीडब्ल्यूएस ने झिंगुरदह को पराजित किया

सीडब्ल्यूएस ने झिंगुरदह को पराजित किया

Sun, 24 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीडब्ल्यूएस ने झिंगुरदह को पराजित किया
बीना(सोनभद्र) । बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित स्टेडियम में रविवार से एनसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बतौर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार ने झंडारोहण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रथम उद्घाटन मैच झिंगुरदह व सीडब्ल्यूएस के मध्य खेला गया। सीडब्ल्यूएस ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाद प्रदीप तिवारी 54, जितेंद्र 49 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में उतरी झिंगुरदह की टीम 16.5 ओवर में महज 109 रन बनाकर आल आउट हो गई। सीडब्ल्यूएस ने 54 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच ककरी व अमलोरी के बीच खेला गया। निर्णायक की भूमिका में अनूप नायर व अमित सिंह रहे। इस मौके पर परियोजना अधिकारी एसपी सिंह, स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह, एजाज अहमद, केएल साहू, एके सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिवमुनी सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed