{"_id":"5a301b0c4f1c1b8d698c1436","slug":"81513102092-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता के आधार पर होगा नगर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता के आधार पर होगा नगर का विकास
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज के नव निर्वाचित चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रभारी डीएम (सीडीओ) रामाश्रय ने उन्हें आरटीएस क्लब मैदान में संक्षिप्त समारोह में शपथ दिलाया। इसके बाद उन्होंने सभी 25 सभासदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। समारोह के बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नये चेयरमैन ने कार्य भार ग्रहण किया और कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया।
आरटीएस क्लब परिसर में सुबह करीब दस बजे शपथ ग्रहण समारोह होना था लेकिन करीब साढ़े 11 बजे शुरू हो सका। सीडीओ ने चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल और सभासदों को शपथ दिलाया। इसके बाद चेयरमैन ने मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चौबे, पूर्व चेयरमैन अजय शेखर, ओम प्रकाश त्रिपाठी का माल्यार्पण किया। चेयरमैन ने कहा कि वे भाजपा के सबका साथ सबका विकास सूत्रवाक्य पर अमल करते हुए नगर का विकास कार्य कराएंगे। नगर में सफाई से लेकर पथ और प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि दोनों सरकारें जनता के हित के लिए कार्य कर रही हैं और यूपी में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत जनहित में किये गए कार्य का ही परिणाम है। इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व सांसद रामशकल, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, रविंद्र केशरी, गोविंद यादव, अनूप तिवारी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, नगवां प्रमुख प्रशांत सिंह, आलोक सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड़िया वर्मा, रामशकल चौबे, सरदार निरंजन सिंह, संजय जायसवाल, अजीत रावत आदि मौजूद रहे।