फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्मृति चिह्न देकर हुआ गुरुजनों का सम्मान, लिया आशीर्वाद

स्मृति चिह्न देकर हुआ गुरुजनों का सम्मान, लिया आशीर्वाद

Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्मृति चिह्न देकर हुआ गुरुजनों का सम्मान, लिया आशीर्वाद
सोनभद्र। देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती मंगलवार को जिले भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मां वैष्णवों माडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक रमाशंकर दूबे, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय ने अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां लायंस क्लब के हितेश चौहान, पुनित जैन, हरीश अग्रवाल, घनश्याम सिंघल, पवन जैन, अजीत जैन, रविंद्र केशरी मौजूद रहे। पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण हुआ। संरक्षक सुरेश तिवारी ने केट काटा और कहा कि आज का दिन गुरु, शिष्य के संबंध को दृढ़ बनाता है। यहां संदीप श्रीवास्तव, रामेश्वर देव, योगेंद्र पांडेय, श्रवण पांडेय, विमलेंद्र देव मौजूद रहे। संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। यहां निदेशक डॉ. गोपाल सिंह ने कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान शैब्या सिंह, वीणा पंाडेय, कृष्णा पटेल, मनीषा शुक्ला, नेहा, सीमा, संध्या, तसलीम, कमरजहां मौजूद रहीं। विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मना। संस्थापक डॉ. बी. सिंह ने राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह डॉ. कैलाश, डॉ. मालती शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आदित्य कान्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि कांता प्रसाद द्विवेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। यहां कैलाशनाथ पाठक, एके पांडेय, रेनु, अमिता, प्रियतमा, सत्यभामा, नेहा, नावेद मौजूद रहे। भाजपा ने प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इस्लामिया विद्यालय, जोगियावीर व कांशीराम आवास के विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बच्चों को तिलक लगाया और गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करने की बात कही। यहां अभिषेक कुमार गुप्ता, गायत्री त्रिपाठी, शुभम तिवारी, शमा परवीन, उर्मिला देवी, अनीता सिंह मौजूद रहीं। शिक्षक दिवस पर आदर्श इंटर कालेज में संस्कार शाला हुई। इसमें चकचपकी के अवध बिहारी ने बच्चों को नैतिकता की बातें बताई। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने वाणिज्य कर कार्यालय पर बैठक कर शिक्षाविद राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां राकेश शरण मिश्र, राजेश देव पांडेय, उमापति पांडेय, जर्नादन पांडेय, मकसूद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्क: हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान समारोह हुआ। विद्यालय समूह के प्रबंधक व सचिव बाबा प्रकाशध्यानानंद ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया। बाबा प्रकाशध्यानानंद को पुष्पाहार एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे, विजयानंद पांडेय, रवि सिन्हा, आरके शर्मा, मनोज राय, एसके मौर्या, सर्वेश मिश्र, चंदन राय, पीके शुक्ल, चंचला मिश्रा, गंगाधर यादव, नीतू विश्वकर्मा, गीता अग्रवाल, टीपी मिश्र, राजेश चौरसिया मौजू रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल राबट्र्सगंज में शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन दास केशरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्राचार्य राजकुमार ने किया। यहां शिक्षक हरिकेश यादव, मीना रानी, प्रदीप, प्रवीण, मनोरंजन, माधुरी मौजूद रहीं। भाजपा चतरा मंडल के चुर्क सेक्टर के 50 शिक्षकों को मंगलवार को शिक्षक दिवस पर विभिन्न स्कूलों में सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक तीरथराज, उदयभान सिंह, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश दुबे ने सरस्वती शिशु मंदिर चुर्क एवं नव ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क के शिक्षकों को सम्मानित किया।
रेणुकूट: आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मना। प्राचार्य एएस गंगवार एवं उपप्राचार्या शेर्ली वा ने दीप प्रज्जवलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
ओबरा: शिक्षक दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, स्वामी सत्यानंद सरस्वती विद्यालयों मे जाकर शिक्षकों को तिलक लगाकर व पेन डायरी देकर सम्मानित किया। यहां उमेश सिंह पटेल, विरेन्द्र मित्तल, सतीश पांडेय, आशुतोष सिंह, राजेश्वर प्रसाद, दिनेश शुक्ला, निलेश मिश्रा, रंजना सिंह मौजूद रहीं। लायंस क्लब ओबरा ग्रेटर के सदस्यों ने बाल भारती लवकुश प्राथमिक विद्यालय बिल्ली डाला रोड ओबरा में अध्यापक व अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। यहां अनिल सिंघल, मनोज अग्रवाल, गोविंद अग्रहरि, अन्वेश अग्रवाल, बॉबी मौजूद रहे।
चोपन: गुरुद्वारा इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाय गया। वरिष्ठ लिपिक अशोक श्रीवास्तव का विदाई समारोह भी हुआ। यहां नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद, प्रधानाचार्य राम सकल शर्मा, सुलखन सिंह, जसविंदर सिंह, पतविंदर सिंह, अजीत सिंह, रचना सूद, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
सलखन: जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रथम उपराष्ट्रपति सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र, गौरव धर दूबे, रूपाली गुप्ता, खुशबू यादव, आनंद पाठक, प्रीति तिवारी, ज्योति यादव, ब्रह्मानंद मिश्र, संत कुमार, कौशिक गुप्ता मौजूद रहे।

शाहगंज: ओम कम्प्यूटर सेंटर खजुरी मे शिक्षक दिवस मना। यहां कृष्णा मिश्रा, शुभम कुमार, अर्जुन, राहुल, नीरज मौजूद रहे। घोरावल: परिषदीय विद्यालयों, भारतीय इंटर कालेज, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरुआंव में फुटबाल मैच हुआ। यहां बीईओ सुनील सिंह, बाबूराम सिंह, रविभूषण सिंह, धीरेंद्र पति तिवारी, अनिल सिंह मौजूद रहे। दुद्धी: नगर में स्थित कन्या राजकीय इंटर कालेज, लिटिल एंजेल, गुरुकुल, सोनांचल इंटर कॉलेज, भाऊ राव देवरस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, समाज कल्याण इंटर कालेज, सरवस्ती बाल शिशु मंदिर व परिषदीय विद्यालयों मेें शिक्षक दिवस मना। बच्चों ने गुरुजनों को पेन डायरी देकर सम्मानित किया। डाला: स्थानीय बाजार के सहायकेश्वर मंदिर स्थल के पास बैंक परिसर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह क्षीर सागर कल्याण योजना संयोजक अखिलेश पांडेय की ओर से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आकाशवाणी निदेशक ओबरा डॉ. जेपी निरालाव, विशिष्ट अतिथि इंदू शर्मा रहीं। इस दौरान प्रथम राष्ट्रपति राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। यहां मुकेश जैन, राजू दुबे, उमेश सिंह पटेल, सुुभाष पाल, सजावल पाठक, रामबली मिश्रा, रतनलाल शर्मा, आनंद पांडेय, भरत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed