फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी नर्सिंग होम संचालन के खिलाफ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन 17-25-11

फर्जी नर्सिंग होम संचालन के खिलाफ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन 17-25-11

Fri, 21 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नर्सिंग होम संचालन के खिलाफ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन 17-25-11
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल सहित अन्य संगठनों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। बिना डिग्री, डिप्लोमाधारी डॉक्टरों के नर्सिंग होम चलाने की अनुमति देने पर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद अपर सीएमओ को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जनता यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राम भरोसे सिंह ने कहा कि जिले में प्राइवेट नर्सिंग होम में बेहतर सुविधा दिए जाने के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। अप्रिशिक्षत डॉक्टर और स्टाफ मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जय भारत संघर्ष मोर्चा के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि सीएमओ कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। सीएमओ बिना डिग्री, डिप्लोमा के लोगों को अस्पताल, नर्सिंग होम चलाने की अनुमति देकर किसानों और मजदूरों को लूटने की खुली छूट दे रहे हैं। अपना दल के जिलाध्यक्ष सीडी सिंह ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के न बैठने की वजह से गरीबों को मजबूर होकर प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में लूट मची है। प्रदर्शन के बाद 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके पर अमरनाथ चेरो, सूर्य प्रकाश पटेल, अर्जुन चौहान, श्यामानंद पटेल, राजेंद्र भारती, रामजनम पटेल, प्रदीप चौहान, आनंद भारती, सुशीला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed