{"_id":"67d0743b3ea7c8b9c70c1fd7","slug":"803-examiners-will-check-15-lakh-answer-sheets-of-up-board-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-125477-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 803 परीक्षक जांचेंगे यूपी बोर्ड की डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 803 परीक्षक जांचेंगे यूपी बोर्ड की डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होने को हैं। अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में हाईस्कूल व इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने विषयवार परीक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी है। मूल्यांकन के लिए करीब डेढ़ लाख कॉपियां जिले में आएंगी।
24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा का समापन 12 मार्च को होगा। बोर्ड की ओर से परिणाम भी शीघ्र घोषित करने की कवायद की जा रही है। इसके तहत ही परीक्षा के तुरंत बाद 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू करने की तैयारी है।
जिले में दो केंद्राें पर मूल्यांकन कार्य होना है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी, जबकि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए इस बार ज्यादातर राजकीय व वित्तपोषित स्कूलों के शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 54 डिप्टी हेड के निर्देशन में 533 परीक्षक कार्य करेंगे। वहीं इंटर 31 डिप्टी हेड के नेतृत्व 270 परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त परीक्षकों की भी सूची तैयार की गई है। किसी परीक्षक के अनुपस्थित रहने पर रिजर्व में रखे गए संबंधित विषय के शिक्षक से मूल्यांकन कराया जाएगा।
हाईस्कूल में 90771 कॉपियों का मूल्यांकन
बोर्ड ने परीक्षकों की ड्यूटी लगाने के साथ ही जिले में मूल्यांकन के लिए कॉपियों की संख्या का आवंटन भी कर दिया है। हाईस्कूल में 90771 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, संगीत, कला सहित नौ विषय शामिल हैं। वहीं इंटर में हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, गृह विज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, अकाउंट आदि विषयों की 58314 काॅपियां जिले को आवंटित की जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। इन पर बोर्ड की ओर से परीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। केंद्र के सभी कमरों में बिजली, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए प्रधानाचार्य को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षा की तरह मूल्यांकन कार्य भी सकुशल ढंग से कराया जाएगा। -जयराम सिंह, डीआईओएस।