{"_id":"68125fee00bea1fee305270b","slug":"80-of-local-unemployed-should-be-recruited-by-organizing-camps-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-127689-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कैंप लगाकर 80 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की हो भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कैंप लगाकर 80 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की हो भर्ती
विज्ञापन
सोनांचल संघर्ष वाहिनी (सोसंवा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र यादव को सौंपा। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में काम कर रही निजी कंपनी में 80 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों के चयन के लिए खुला कैंप लगाने की मांग की।
सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि निजी कंपनी में एक हजार से अधिक संविदा हेल्पर और चालकाें की भर्ती में संगठित संरक्षण प्राप्त गिरोह के जरिए यहां के विस्थापित, प्रभावित और स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती के नाम पर युवाओं का दोहन किया जा रहा है।
भर्ती घोटाले की जांच कराते हुए संगठित गिरोह की ओर से अभी तक कराई गई भर्ती को निरस्त की जाए। भर्ती की स्पष्ट गाइड लाइन बनाते हुए तीन दिन खुला कैंप लगाकर 80 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
एनआईटी के समझौते के आधार पर एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली के चीफ जनरल मैनेजर की ओर से 10 जुलाई 2006 को स्पष्ट आदेश पारित किया गया है कि संविदा की समस्त भर्ती में 80 प्रतिशत विस्थापित, प्रभावित व स्थानीय बेरोजगारों को ही लिया जाएगा।
चंद लोगों की मिलीभगत से बाहरी लोगों की भर्ती सुविधा शुल्क लेकर बेरोकटोक की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सोसंवा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी, रामचंद्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, अरुण कुमार सोनू आदि शामिल रहे।