Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   80 lights out of order, leaving city streets dark at night

Sonebhadra News: 80 लाइटें खराब, शहर की सड़कों पर रात में अंधेरा

Thu, 16 Oct 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
80 lights out of order, leaving city streets dark at night
रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर की खराब पड़ी रोड लाईट। संवाद - फोटो : संवाद
सोनभद्र। दो दिन बाद दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। घर, दुकान, प्रतिष्ठान पर झालर सज गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर कई मार्ग अंधेरे में हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और हाईमास्ट नहीं जल रही।
विज्ञापन

करीब 80 से ज्यादा लाइट बंद पड़ी हैं। इसके अलावा जहां प्रकाश की जरूरत होने चाहिए, वहां लाइटें ही नहीं लगाई गई हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि प्रकाश पर्व से पहले इसे ठीक करा दिया जाएगा।नगर पालिका के 25 वार्डों में पथ प्रकाश के लिए 2300 से ज्यादा लाइट लगी है। इसके अलावा विभिन्न चौराहों-तिराहों पर करीब 50 हाईमास्ट लाइट भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इनमें से बड़ी संख्या में लाइटें खराब हो गई हैं। प्रमुख मार्ग, सार्वजनिक स्थलों, कॉलोनियों को जाने वाले रास्तों पर लगी लाइटें नहीं जल रही। दीपावली से पहले इसकी मरम्मत कराने का निर्देश है, मगर अब तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला चौक से कम्हारी मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगने से अंधेरा रहता है। पूर्व में धर्मशाला चौक से पुलिया तक 15 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी, जो खराब पड़ी हैं। इस मार्ग पर अंधेरा छाया हुआ है। दीपनगर पोखरा के समीप लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब है। पोखरा के पश्चिमी भींटे पर महिला एवं पुरुषों के लिए सार्वजनिक शौचालय बना है। उस रास्ते पर भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि यहां बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है।

इसी तालाब के दक्षिण-पश्चिम भींटे पर लगाए गए हाईमास्ट लाइट बुझ गई है। साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी रामललित पांडेय ने बताया कि दीपनगर पोखरा पर लगा हाईमास्ट लंबे समय से ऐसे ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed