फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   8 lakh rupees stolen along with cash from drug dealer's house

Sonebhadra News: दवा व्यापारी के घर से नकदी समेत 8 लाख की चोरी

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
8 lakh rupees stolen along with cash from drug dealer's house
दवा कारोबारी एवं खनन व्यवसायी के घर में सोमवार की रात भीषण चोरी हुई। गेट फांदकर घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 5 लाख का सामान ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बिल्ली गांव निवासी देवेंद्र राय उर्फ मुन्ना सोमवार को परिवार के साथ बनारस गए थे। घर में कोई नहीं था। रात करीब डेढ़ बजे दो चोर मेन गेट फांदकर अंदर घुस गए। फिर कमरों का दरवाजा तोड़कर वहां आलमारी में रखे नकदी और जेवरात ले उड़े।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नौकर साफ-सफाई के लिए घर पहुंचा तो ताला टूटा देखकर गृहस्वामी को सूचना दी। चोरी की सूचना पाकर सीओ हर्ष पांडेय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घर में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज में चोर गेट से अंदर घुसते और कमरों में चाेरी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने अपना चेहरा ढक रखा था। वह रॉड, हथौड़ी व अन्य हथियार से लैस थे। परिजनों के मुताबिक चोर पांच अलमारी का लाॅकर तोड़ नकदी, गहने समेत कीमती सामान ले गए। करीब 3 लाख रुपये नकद सहित 8 लाख की चोरी हुई है। करीब डेढ़ घंटे तक चोर अंदर रहे।
सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि पूरा परिवार बनारस गया था। उन्हें घटना की सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed