फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   75 women who have done excellent work will be honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाएं होंगी सम्मानित

Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
75 women who have done excellent work will be honored
मिशन शक्ति के तीसरे चरण का 21 अगस्त को जिले में आगाज होगा। कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक सिंह और जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज तीन के तहत रक्षा उत्सव का आयोजन कर बच्चों और महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बेटियों से पहचान-नारी सम्मान थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी होगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह अपने घरों और दुकानों को अपने परिवार की महिलाओं और बेटियों के नाम से पहचान दें। तीसरे चरण के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में पुलिस विभाग से 10, शिक्षा विभाग से 10, पंचायती राज विभाग से 11, बाल विकास विभाग से 15, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तीन महिला सदस्य तथा महिला कल्याण विभाग से 26 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed