फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हवा में मंडराता रहा विमान

हवा में मंडराता रहा विमान

Thu, 28 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
हवा में मंडराता रहा विमान
म्योरपुर। सुरक्षा कारणों से कोल इंडिया के चेयरमैन का विमान बुधवार को म्योरपुर में देर तक हवा में मंडराता रहा। रनवे पर जानवरों के होने को लेकर पायलट की सूचना के बाद जब उन्हें हटाया गया, तब जाकर सात चक्कर हवा में घूमने के बाद विमान ने लैंड किया। विमान कोल इंडिया के चेयरमैन अनिल कुमार को वाराणसी से लेकर म्योरपुर हवाई पट्टी पर पहुंचा था। इस मौके पर बड़ी संख्या में एनसीएल के कर्मचारी व अधिकारी हवाई पट्टी पर मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हवाई पट्टी पर बड़ी संख्या में एनसीएल कर्मी मौजूद रहे। विमान हवाई पट्टी के सात चक्कर काटने के बाद आठवीं बार में रनवे पर लैंड कर सका।
विज्ञापन

जहाज के कई बार चक्कर काटता देखकर म्योरपुर एवं आसपास के ग्रामीण हवाई पट्टी के चारों ओर जमा हो गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोल इंडिया के चेयरमैन को एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली जाना था। विमान के साढ़े 11 बजे रनवे के ऊपर मंडराने के दौरान लैंडिंग पोजीशन न ले पाने के नाते हवाई पट्टी पर मौजूद लोगों में इसको लेकर चर्चा होने लगी। इसके साथ ही रनवे पर जानवरों के दिखाई देने को लेकर भी पायलट सतर्क रहा। पायलट की सूचना पर सुरक्षा कर्मियों ने रनवे को जहाज के उतरने लायक किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। कोल इंडिया के चेयरमैन के अगवानी के लिए आये एनसीएल अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed