फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   206 नक्सल बूथों पर तैनात रहेगी सीआरपीएफ

206 नक्सल बूथों पर तैनात रहेगी सीआरपीएफ

Wed, 27 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
206 नक्सल बूथों पर तैनात रहेगी सीआरपीएफ
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के लिए जिले में 937 मतदान केंद्र और 1475 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 206 बूथों को नक्सल प्रभावित के रूप में चिह्नित किया गया है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ तैनात की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

घोरावल, राबर्ट्र्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 937 मतदान केंद्र एवं 1475 मतदेय स्थलों पर 1324990 वोटर मतदान करेंगे। सकुशल चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल ने जिले में 28 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील, अति संवेदनशील और नक्सल बूथों की सूची तैयार कर लिया है। मांची, बसुहारी, पोखरिया, बेलछ, कनछ, मड़पा, चरगड़ा समेत अन्य गांवों के 206 बूथ नक्सल के रूप में चयनित किए गए इसकी रिपोर्ट पुलिस प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग, समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। ताकि मतदान के दौरान नक्सल बूथों पर तैनात करने के लिए पर्याप्त फोर्स उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि नक्सल बूथों पर मतदान शुरू होने से 24 घंटे पूर्व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आसपास के अराजक तत्व, आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के बारे में नजदीकी थाने/पुलिस चौकियों में सूचना दे सकता है। प्रभारियों को सूचनाएं देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed