{"_id":"5c703d63bdec224b7a55582b","slug":"71550859619-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज छात्रनेताओं ने परीक्षा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज छात्रनेताओं ने परीक्षा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी (सोनभद्र)। 25 फरवरी से शुरू होने वाले स्नातक परीक्षा में यहां के व्यक्तिगत छात्र छात्राओं का परीक्षा केंद्र 80 किलोमीटर दूर रावर्ट्सगंज बना दिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी है।
इससे नाराज विद्यार्थी परिषद के विष्णु त्यागी, नीरज, आशुतोष, गुलशन पटेल, अभिषेक, आनंद, आदित्य आदि छात्रनेताओं ने काशी विद्यापीठ कुलपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भाऊराव देवरस पीजी कालेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. रामसेवक सिंह यादव को सौंपा। मांग की कि इनका परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र नहीं किया तो छात्र सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
पीजी कालेज प्रशासन के मुताबिक उनके यहां व्यक्तिगत के 550 परीक्षार्थी हैं, जिनका परीक्षा केंद्र राबर्ट्सगंज बनाया गया है। वहीं इससे नाराज छात्र छात्राओं ने कहा कि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने भी यहीं परीक्षा दी, लेकिन इस बार अचानक महात्मा गांधी काशी विद्यालय की तरफ से छात्र छात्राओं का परीक्षा केंद्र दुद्धी से हटा कर राबर्ट्सगंज कर दिया गया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि दूर दराज के छात्र-छात्राओं ने व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरा था। अब उन्हें दुद्धी से राबर्ट्सगंज की 80 किमी दूर अतिरिक्त रूप से तय करनी पड़ेगी। इससे समय और धन दोनों को व्यय होगा। छात्रनेताओं का कहना था कि दुद्धी से राबर्ट्सगंज के लिए समयानुसार आवागमन की सुगम सुविधा उपलब्ध नहीं है। दो दिन बाद ही परीक्षा शुरू होनी है। ऐसे में किराए पर आवास आदि का भी इंतजाम काफी मुश्किल है। गरीब परीक्षार्थियों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है।