फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लेखपालो से 24 घंटे में जरूरतमंदों की रिपोर्ट तलब

लेखपालो से 24 घंटे में जरूरतमंदों की रिपोर्ट तलब

Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लेखपालो से 24 घंटे में जरूरतमंदों की रिपोर्ट तलब
सोनभद्र। सोनांचल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल देने और सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। तीनों तहसील में लेखपालों के माध्यम से तीन हजार गरीबों को कंबल दिया जाना है, लेकिन कई लापरवाह लेखपालों की लापरवाही से अधिकांशको कंबल नहीं मिला है। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील के एसडीएम को 24 घंटे के भीतर लेखपालों से गरीबों की सूची लेकर कंबल वितरित कराने और अपात्रों की सूची देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बतादें कि सप्ताह भर से जिले का पारा छह से आठ डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ठंड, गलन ने गरीब तबके लोग बेहाल कर रख दिया है। प्रशासन ने तीनों तहसीलों को ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार आवांटित कर दिया है। बावजूद इसके अलाव जलता नहीं दिख रहा है। इसके अलाव प्रत्येक तहसील को एक-एक हजार कंबल जरूरतमंदों को देने के लिए भेजा गया है। बावजूद इसके अधिकांश गरीब तबके लोगों को कंबल नहीं मिल सका है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने तीनों तहसील के उपजिलाधिकारियों को अविलंब लेखपालों से गरीब, निराश्रित महिलाओं, विकलांगों की सूची तलब कर वितरण कराने का निर्देश दिया है। सदर एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि अभी जितने भी लाभार्थियों को चिन्हित किया गया तो उन्हें कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। लेखपालों को शनिवार तक पात्रों की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही बचे लोगों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed