{"_id":"5c1d2ad1bdec2256fc73927c","slug":"71545415377-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। क्षेत्र के पिपरी नगर पंचायत में वार्ड 10 में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को जिलापूर्ति अधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। पिपरी नगर के वार्ड 10 में स्थित मनीष सिंह नामक कोटेदार की शिकायत उपभोक्ताओं ने कुछ दिनों पूर्व जिलापूर्ति अधिकारी से की थी।
उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि कोटेदार सभी कार्ड धारकों को एक यूनिट कम राशन दे रहा। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं से भी कोटेदार उलझ गया और भाजपा नेतां के साथ भी बदसलूकी की थी। शिकायत मिलने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसूदन आर्य को भेजकर मामले की जांच कराई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को कोटे की दुकान निलंबित कर दी गई और उपभोक्ताओं को नजदीक की कोटेदार शांति देवी के दुकान से अटैच कर दिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपोर्ट रिपुसूदन आर्य ने बताया कि संबंधित कोटेदार को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। उसके बाद मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।