{"_id":"5bcb639bbdec2269827d432a","slug":"71540055963-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र्वत्र विजय की कामना के साथ शस्त्र पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र्वत्र विजय की कामना के साथ शस्त्र पूजन
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा गांव स्िथत श्रीराम जानकी मंदिर में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्वत्र विजय की कामना के साथ शस्त्रों की साफ- सफाई कर पूजन किया गया। व्यवसायी आरडी सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा का आयोजन आज भी बहुत धूमधाम के साथ होता है। शासकीय शस्त्रागारों के साथ आमजन भी आत्मरक्षार्थ रखे जाने वाले शस्त्रों की पूजा सर्वत्र विजय की कामना के साथ करते हैं। राजा विक्रमादित्य ने दशहरे के दिन देवी हरसिद्धि की आराधना की थी। छत्रपति शिवाजी ने भी इसी दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करके भवानी तलवार प्राप्त की थी। दशहरा पर्व के चलते हथियारों के पूजन का विशेष महत्व है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, सूरज सिंह, रणबीर सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।