फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   काव्य पाठ कर दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि

काव्य पाठ कर दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि

Tue, 18 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
काव्य पाठ कर दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि
घोरावल। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार रात मंडी समिति परिसर में काव्यांजलि सामारोह का आयोजन हुआ। इसमें बाजपेयी के कालजयी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। यहां कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं संयोजक विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने मां सरस्वती एवं अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर किया। उन्होंने अटल को महामानव एवं जननायक बताया। अटल के पुण्य स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व कवि डॉ. बीएल मंसूरी ने किया। संचालन कंचन ने किया। यहां मनोज कुमार मधुर ने हे वेदगर्भा हे सप्तजननी, सुर ताल लय को सजाने वाली, का सुमधुर सस्वर पाठ कर वीणावादिनी मां सरस्वती का आह्वान किया। नरसिंह साहसी ने अटल के विराट व्यक्तित्व को कविता में समेटा। ईश्वर विरागी ने जादुई मुस्कुराहट अधर पर लिए, प्रेम शुचिता का प्याला हलाहल पिए गीत सुनाया। रमेश पांडे, दिनेश कुमार, डा. बीएल मंसूरी ने अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में अपनी रचनाएं सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। संयोजक विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने आभार ज्ञापित किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, अमरनाथ पटेल, गोविंद यादव, पूर्व विधायक तीरथराज, नंदलाल अग्रहरि, प्रकाशचंद्र अग्रहरि, केपी मौर्या, कैलाश सिंह, मधुसूदन सिंह, राकेश कुमार, संजय जायसवाल, लालजी तिवारी, अशोक अग्रहरि, अरुण पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed