फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू किया मरम्मत कार्य

ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू किया मरम्मत कार्य

Fri, 03 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू किया मरम्मत कार्य
रेणुकूट । म्योरपुर ब्लाक के खाड़पाथर ग्राम पंचायत में मुख्य संपर्क मार्ग को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने शुक्रवार को श्रमदान कर उसके मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग की दशा इतनी खराब थी कि उस पर चलाना दुश्वार हो गया था। जिला प्रशासन से मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की गई थी लेकिरन जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो वे खुद शुक्रवार को फावड़ा व कुदाल लेकर संपर्क मार्ग पर उतर आए । बताया कि इस संबंध में दो दिन पूर्व बैठक भी की गई थी। जिसमें ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से संपर्क मार्ग की दशा सुधारने की बात रखी। इसके बाद औद्योगिक संस्थान हिंडाल्को के ग्रामीण विकास विभाग से संपर्क किया गया। जहां से ग्रामीण विकास के प्रमुख अभिजीत ने मदद का आश्वासन दिया। हिंडालको द्वारा तीन ट्रक ईंट गांव में पहुंच गई। आशीष शुक्ला ने बताया कि कुछ गांव के निवासी व रेणुकूट के समाजसेवियों की मदद से संपर्क मार्ग चलने लायक बनाया जा रहा है ।जेसीबी की मदद से सड़क की सफाई शुक्रवार को की गई । यह भी बताया कि रेणुकूट के राकेश मौर्या, कमलेश जायसवाल, यतीश सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, बद्रीनाथ यादव आदि के सहयोग से सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed