फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आरएसएस का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न

आरएसएस का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न

Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न
विण्ढमगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार की शाम कल्याण भवन में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। इसमें गुरु दक्षिणा में होने वाले गुप्त दान से कराये जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में क्षेत्रीय लोगों को जानकारी दी गई। जिला प्रचारक ओम प्रकाश के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता सरस्वती शिशु मंदिर के जिला मंत्री श्यामजी सिंह गौतम ने कहा कि आरएसएस की स्थापना 1925 में डॉ. हेडगेवार व सदाशिव गोलवलकर ने की थी। तब उन्होंने भगवा ध्वज को गुरु मानकर संगठन को आगे बढ़ाया, जो अब एक आदर्श रूप में राष्ट्रहित में काम कर रहा है। संगठन को सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। गुप्त दान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मिलने वाले धन का उपयोग असहायों की पढ़ाई, दवाई में होता है। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां रामनरेश पासवान, मनोज जायसवाल, अशोक कुमार, डॉ. राज कपूर सिंह, संतोष कुमार टंडन, रामकुमार वर्मा, शिव कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ. रूपनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed