{"_id":"5ae60c644f1c1b23338b5c10","slug":"71525025892-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मिलने से क्षेत्रीय लोगों का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मिलने से क्षेत्रीय लोगों का होगा विकास
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा कार्यों में सहयोग करना पुनीत का कार्य है। प्रशासनिक और उद्योग से जुड़े संस्थान हाथ से हाथ मिलाकर कार्य करें, ताकि रोजगार मिलने से क्षेत्रीय लोगों का विकास हो। खेलकूद को बढ़ावा देकर युवकों का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होगा। उक्त बातें जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविजन के आडिटोरियम में आयोजित स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं कृषि कार्यक्रम में कहीं।
जिलाधिकारी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकरम का शुभारंभ किया। छात्रों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रशासन से जिले के पिछड़े, आदिवासी, गरीबों तथा उद्योग से जुड़े छोटे कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य को लेकर स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन, किसानों को कीटनाशक छिड़काव मशीन, छात्रों को सोलर लैम्प, संगीत के जुड़े कुछ लोगों को ढोलक, हरमोनिया, मजिरा आदि वाद्य यंत्र वितरित किया गया।