{"_id":"5ae0bcfc4f1c1b340a8b66f3","slug":"71524677884-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से 60 बोरी हर्रा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से 60 बोरी हर्रा बरामद, एक गिरफ्तार
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज पुलिस ने पकरहट गांव तिराहे से बुधवार की भोर में पिकअप से 60 बोरा हर्रा बरामद किया है। इस बावत पूछताछ के दौरान हर्रा के आपूर्ति से जुड़ा कोई कागजात न दिखाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार और झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इलाकों से हर्रा, बहेरा, तेंदु का पत्ता और महुआ की तस्करी जोरों पर होती है। बुधवार को पन्नूगंज थाना पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि खलियारी की ओर से एक पिकअप आ रही है, जिस पर अवैध रूप से हर्रा लदा हुआ है। इस पर पुलिस ने पकरहट गांव के तिराहे पर वाहन को रोक कर जांच किया तो 60 बोरी हर्रा बरामद हुआ। लेकिन फायदा उठाकर चालक और एक आरोपी फरार हो गया। जबकि बुलेंदर पुत्र राम प्यारे निवासी खलियारी थाना रायपुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत चालान कर दिया।