फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सलखन, कुड़ारी को होगी शुद्घ पेयजल की आपूर्ति

सलखन, कुड़ारी को होगी शुद्घ पेयजल की आपूर्ति

Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सलखन, कुड़ारी को होगी शुद्घ पेयजल की आपूर्ति
सोनभद्र। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे चोपन ब्लॉक के कुड़ारी और सदर ब्लॉक के सलखन ग्राम पंचायत में लोगों को शुद्घ पेयजल की आपूर्ति के लिए विश्व बैंक की सहायता से नीर निर्मल परियोजना शुरू की जाएगी। इसको लेकर जल निगम ने इस्टीमेट तैयार कर लिया है। उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। अधिशासी अभियंता अभाव शाखा फणींद्र राय के मुताबिक शासन से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण के चलते लोगों को शुद्घ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोग जल जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। फ्लोराइड की अधिकता से कई गांवों के लोग फ्लोरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। पहाड़ी इलाकों के लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ता है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जहां नदियां, बांध नहीं हैं, उन क्षेत्रों में पानी का संकट फरवरी माह से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सदर ब्लॉक के सलखन और चोपन ब्लॉक के अति दूरस्थ गांव कुड़ारी में भी पानी का गंभीर संकट है। हालांकि कुड़ारी से होकर सोन नदी गुजरी है, लेकिन शुद्घ पानी लोगों को नहीं मिल पाता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जल निगम की अभाव शाखा ने दोनों जगहों पर पानी की टंकी बनाकर पाइप लाइन के जरिये शुद्घ पेयजल की आपूर्ति का प्लान तैयार किया है। इसके तहत विभाग ने कई करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की है। साथ ही उसका स्टीमेट भी शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जल निगम अभाव शाखा के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय ने बताया कि विश्व बैंक सहायतित नीर निर्मल परियोजना के तहत कुड़ारी और सलखन में शुद्घ पानी की आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शासन से बजट मिल जायेगा और परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed