फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नयी चुनौतियों के लिए तैयार हुई नगर की सरकार

नयी चुनौतियों के लिए तैयार हुई नगर की सरकार

Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
नयी चुनौतियों के लिए तैयार हुई नगर की सरकार

विज्ञापन
सोनभद्र। नगर की सरकार नई चुनौतियों के लिए तैयार हो गई है। मंगलवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों ने कार्य भार ग्रहण कर लिया। कार्यालयों में पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। कर्मचारियों से रूबरू हुए और उनसे पारदर्शी तरीके से कार्य करने को लेकर उम्मीद जताई। एकमात्र नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ 108 सभासदों ने शपथ लिया।

एक दिसंबर को आए चुनाव परिणाम के बाद 11 दिन तक नये अध्यक्षों और सभासदों को अपने शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को समारोहों के बीच शपथ ग्रहण हुआ। राबर्ट्सगंज नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल और 25 सभासदों को सीडीओ रामाश्रय ने शपथ दिलाया। चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत में एसडीएम सदर विशाल यादव ने चेयरमैन गीता देवी को और चेयरमैन गीता ने सभी दस सभासदों को शपथ दिलाया। घोरावल नगर पंचायत में एसडीएम शादाब असलम ने चेयरमैन राजेश कुमार उमर और 10 सभासदों को, चोपन नगर पंचायत में एसडीएम सदर ने चेयरमैन इम्तियाज अहमद और फिर चेयरमैन ने 11 सभासदों को शपथ दिलाया। ओबरा नगर पंचायत में एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह ने चेयरमैन प्रानमती देवी और 18 सभासदों, दुद्धी में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि और 11 सभासदों को शपथ दिलाया। नगर पंचायत रेणुकूट में एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह ने चेयरमैन शिव प्रताप सिंह और 11 सभासदों तथा नगर पंचायत पिपरी में एसडीएम दुद्धी ने चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह और 12 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed