{"_id":"59f35eba4f1c1b71548b95ca","slug":"71509121722-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजपुर-बैढन मार्ग पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजपुर-बैढन मार्ग पर लगा भीषण जाम
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर । उप संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा दो दिन से किए जा रहे वाहनों की जांच से कागजात के अभाव वाले वाहनों के कारण भीषण जाम लग रहा है। एआरटीओ के चेकिंग करने की भनक लगते ही चालक आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर फरार हो जा रहे हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दो दिनों से बीजपुर इलाके में डेरा डाले हुए हैं। वाहनों के सघन जांच अभियान से वाहन आपरेटरों में हड़कंप की स्थिति रही। कागजात के अभाव व अन्य कारणों से वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों को बीजपुर-बैढन मार्ग पर आड़े-तिरछे खड़ा कर खिसक लिए। जिसकी वजह से जाम लगा गया। एआरटीओ के मुताबिक वाहनों के कागजात आदि में कोई न कोई कमी होने के कारण ही तमाम संचालक वाहनों को खड़ा कर दिए हैं। यह भी बताया कि तमाम वाहनों के फिटनेश का कागज भी अधूरा पाया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान 17 बड़े वाहनों को कागजात के अभाव व रोड टैंक्स जमा न करने के आरोप में सीज किया गया है। इसके अलावा कई ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया है । रेनुकूट-बीजपुर मार्ग व बीजपुर-बैढन मार्ग पर चलने वाले वाहनों की शिकायत मिलने के बाद अभियान चला कर जांच की जा रही है।